Kasganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका | UP Crime News

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव फरौली में रविवार सुबह सड़क किनारे एक आम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटनास्थल के पास ही युवक की बाइक करीब 100 मीटर दूर खड़ी मिली, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।
कासगंज में पेड़ से लटका युवक का प्रतीकात्मक चित्र, हत्या की आशंका वाली घटनामृतक की पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान शीलेंद्र (25 वर्ष) के रूप में हुई, जिनकी पहचान उनके पिता हरी सिंह और भाई यशवीर ने की।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को शीलेंद्र की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने अपने पिता को भी फोन कर बुला लिया था।
बताया गया कि इसके बाद शीलेंद्र शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नाराज होकर अपनी बाइक से घर से निकल गए थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

परिवार का साफ कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उनका मानना है कि पूरे घटनाक्रम में कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जा रही है।


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक शीलेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब 6 साल पहले अंजली (निवासी मैंमडी ढोलना) से हुई थी।
उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं — बड़ा बेटा सोमिल (करीब साढ़े तीन साल) और बेटी मोनिका (2 वर्ष)। शीलेंद्र की अचानक मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार में गहरा शोक है।


यह भी पढ़ें 


No comments:

Post a Comment