कासगंज में सपा का प्रदर्शन, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी
कासगंज।
दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा समाजवादी Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार दोपहर कासगंज में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से गांधी मूर्ति तक मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "छात्रों के सम्मान में, समाजवादी मैदान में" जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कुछ देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से तितर-बितर कर दिया।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के उपरांत समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विक्रम यादव ने सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
मौके पर अविनाश वर्मा , प्रवेन्द्र राणा, विनोद बघेल, रवि यादव, पुष्पेन्द्र यादव, अभिषेक यादव गौरी, मनोज यादव, दिनेश यादव, सुशांत सिंह, सोनू भण्डारी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस रही तैनात
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। बाद में प्रदर्शन समाप्त होने पर स्थिति सामान्य हो गई।
📖 आप यह भी पढ़ सकते हैं
👉 हाथों में हथकड़ी, सिर पर काली पट्टी... कासगंज में NSUI का विरोध, दिल्ली लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा
0 Comments