Ticker

6/recent/ticker-posts

Unnao: में खौफनाक हादसा,5 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत-मुंडन की खुशी बनी मौत का मंजर

🔴 BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। Unnao Road Accident Today में रायबरेली-उन्नाव नेशनल हाईवे-31 पर एक भीषण टक्कर में 5 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिहार थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।...

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग मौरवा गांव निवासी सूरज सिंह के 3 साल के बेटे शुभ के मुंडन संस्कार के लिए चंद्रिका देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में बोलेरो एक ट्रक ट्राले को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो सीधा उछलकर करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद जो हुआ, वह और भी खौफनाक था—डंपर पलटकर उसी बोलेरो के ऊपर आ गिरा। गाड़ी पूरी तरह पिचक गई, अंदर बैठे लोगों को निकलने का कोई मौका तक नहीं मिला।

मंजर ऐसा कि देखने वालों की रूह कांप गई

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह दब चुका था, कई लोग मलबे में फंसे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की, लेकिन डंपर के नीचे दबे वाहन को निकालना आसान नहीं था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकाला।

6 की मौत, 5 महिलाएं शामिल

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं।3 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,बाकी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई |कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें मासूम बच्चा शुभ और सूरज सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं।

CM योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का तुरंत और बेहतर इलाज कराया जाए मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिलाधिकारी (DM) घनश्याम मीणा और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

DM का बयान: ओवरटेक बना हादसे की वजह

जिलाधिकारी (DM) के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोलेरो एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। उसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। हादसे की असली वजह लापरवाही बनी है |प्रशासन ने कहा है कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है डंपर और अन्य वाहनों को कब्जे में लिया गया है दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

खुशियां कैसे मातम में बदलीं

यह परिवार मौरवा गांव से अपने 3 साल के बच्चे शुभ का मुंडन कराने चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन कुछ ही मिनटों में वही खुशी मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें

📢 इसी प्रकार की खबरों के लिए हमें फॉलो करें

Post a Comment

0 Comments