Shubhman Gill ने रचा इतिहास ,अपने टेस्ट करियर का लगाया 10वां शतक |

 Shubhman Gill ने रचा इतिहास ,अपने टेस्ट करियर का लगाया 10वां शतक |

Shubman gill नें हालिया हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाकर भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख दिया है| यह उन्होंने भारत देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक तोहफा दिया है | यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण भी बन गई है| इस शतक से भारत के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सांतवें आसमान पर है|


मैच का विवरण 

यह मैच भारत के अरुण जेटली स्टेडियम,दिल्ली में हो रहा था | भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहली पारी की शुरुआत Yashashvi Jaiswal ने Rohit Sharma के साथ की |

पहला विकेट - Rohit sharma 62 रन बनाकर आउट हो गए | इसके बाद Gill क्रीज पर तीसरे नंबर पर आए और धीरे धीरे अपनी पारी को संभाला|

Gill और Jaiswal की साझेदारी 

जब Gill क्रीज पर आए,भारत का स्कोर लगभग 140/1 था | दोनों ने मिलकर 200+ रन की साझेदारी की | Jaiswal ने एक छोर से तेजी बनाए रखी, वहीं Gill ने दूसरे छोर से स्ट्राइक रोटेशन और अपनी टाइमिंग पर फोकस किया |

Jaiswal ने 175 रन बनाए और एक गलत शॉट के चलते रन आउट हो गए उस वक्त Gill 85 रन पर नॉट आउट थे 


Gill का शतक पूरा होने का क्षण 

Jaiswal के आउट होने का पूरा दबाव था ,लेकिन इसी समय में खिलाड़ी की असली परीक्षा होती है| Gill ने संयम बनाए रखा | मैच की 182वीं गेंद पर चौका लगाकर गिल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा कर इतिहास रच दिया|
पूरा दिल्ली स्टेडियम गिल॥ गिल॥ के नारों से गूंजने लगा|
गिल अंत तक 129* रन पर नॉट आउट थे

गिल की 10 वीं सेंचुरी के आँकड़े 

आंकड़ा      विवरण    
रन              =    129*
गेंदे             =    182 
चौके           =    15 
छक्के          =    1 
स्ट्राइक रेट   = 70.8 
पार्ट्नर्शिप    = Jaiswal के साथ 200+ रन 
मैच परिणाम = भारत की पारी की 256 रन से जीत 
मैन ऑफ द मैच = Shubman Gill



Gill ने क्या कहा मैच के बाद 

"मैंने शुरुआत में गेंद को ध्यान से देखा और जैसवाल के साथ तालमेल बनाया| जब वे आउट हुए,तब लगा की जिम्मेदारी अब मेरी है| यह शतक टीम की मेहनत का परिणाम है "-- Shubman Gill


Irfan Pathan सहित अन्य Cricketers ने उनकी तारीफ में क्या कहा 


Irfan pathan ने Shubman Gill की तुलना रन बनाने वाली मशीन से कर दी और कहा "He just scoring runs.Shubman gill has become run machiene"

वहीं Aakash Chopra ने Gill की तुलना Don Bradman और Sunil Gavskar जैसी महान हस्तियों से कर दी क्योंकि उन्होंने कप्तानी करते हुए जल्दी ही अपने पाँच शतक पूरे किए 

Harsha bhogle ने बताया की Gill की पारी सहज दबाव रहित और ऐसी जाने वाली थी जैसे की शतक लगाना उनका स्वभाव हो 

Mohammad Kaif ने कहा के भारत हमेशा भाग्यशाली है कि नंबर 4 पर Shubman Gill जैसा विश्वस्तरीय बल्लेबाज है यह गिल की भरोसेमंद और मजबूत स्थिति पर प्रकाश डालता है 
 
वहीं Kevin Pietersen (English Cricketer) ने ट्वीट कर लिखा है "Gill,Yash,KL100s. Life is good" -- उनके ट्वीट में गिल के शतक का समर्थन किया गया है 

जानकारी के मुताबिक मास्टर ब्लास्टर Sachin tendulkar सहित अनेक दिग्गजों ने Shubman Gill की तारीफ की है 

रिकॉर्ड और तुलना 


1.Tendulkar के मुकाबले प्रारम्भिक टेस्ट शतक संख्या 
इस शतक के बाद कहा जा रहा है की गिल ने उस मुकाम तक पहुँचने की गति  में Sachin tendulkar को पार कर लिया है|

2.Virat Kohli से पीछे,लेकिन तेजी से आगे बढ़ना 
Gill इस शतकीय पारी के साथ Virat Kohli से आगे निकलने की रेस में हैं जिसमें विशेष रिकॉर्ड्स शामिल हैं --- लेकिन अभी भी Kohli कुछ बड़े aggregate रिकॉर्ड्स में उनसे बहुत आगे हैं |

3.सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले(भारत टेस्ट मैच)
Sachin tendulkar के नाम कुल 51 टेस्ट शतक हैं - जो भारत में सबसे ज्यादा हैं | लेकिन इसी तरह की निरन्तरता बनी रही तो Gill इस सूची में ऊपर या सकते हैं|

4.बाहर(SENA देशों में ) शतक बनाने की क्षमता 
यह भी गौर करने योग्य है की Gill इंगलेंड में, विदेशों में भी बड़े स्कोर बना चुके हैं, जिससे यह दिखता है कि वह सिर्फ घरेलू पिचों पर ही नहीं बल्कि चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में भी खुद को साबित कर सकते हैं |

5.मल्टी - इनिंग मैच में aggregate का रिकॉर्ड 
हाल ही में Gill ने एक टेस्ट में 269+161=430 रन बनाए - यह एक खिलाड़ी का एक ही टेस्ट मैच में  aggregate में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है |
-Gill नें सुSunil Gavskar द्वारा बनाए गए 344 (124+220) रिकॉर्ड को पार कर दिया है , जो भारत के किसी भी टेस्ट में सबसे ज्यादा aggregate था |
-यह रिकॉर्ड Graham Gooch के 456 (एक टेस्ट में aggregate) के बाद दूसरे स्थान पर है |

6. कप्तानी में प्रदर्शन की तुलना
Gill ने यह भी रिकॉर्ड बनाया है कि वह कम उम्र में भारत के कप्तान के रूप में बड़ी पारी खेलने वालों में शामिल हो गए हैं |

इस शतक का महत्व 

इस तरह का शतक खिलाड़ी को आत्मविश्वास देता है,और यह दिखाता है कि  दबाव की परिस्थितियों में भी वह बड़ा स्कोर बना सकते हैं | जब टीम का ऊपर का क्रम मजबूत होता है तो टीम को लाभ मिलता है -- अन्य साथी बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है | टेस्ट क्रिकेट में दस शतक का मतलब यह है कि खिलाड़ी अपनी उच्चतम स्थिरता और क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है 

Gill की सफलता देश के युवाओं को यह प्रेरणा देती है कि  मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर बड़े मुकाम भी हासिल किए जा सकते हैं 

भविष्य की संभावनाएँ और तैयारियां -

अगर Gill इस रफ्तार से चलते रहे तो वह भारतीय टेस्ट इतिहास में सबसे बड़े रन इकट्ठे करने वालों में शामिल हो सकते हैं |

निष्कर्ष 

Shubman Gill का 10वां टेस्ट शतक सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे भारत देश की उपलब्धि है , बल्कि वह क्रिकेट के डायनामिक्स को झकझोरने वाला भी एक पल है | यह दिखाता है कि नई पीढ़ी न सिर्फ उम्मीदों पर खरा उतर सकती है बल्कि विरासत को भी आगे ले जा सकती है | इस शतक ने गिल को उन खिलाड़ियों की लाइन में ला दिया है जिनका नाम सुनते ही क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज होने लगती हैं 

Comments